ब्रेकिंग
ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’

‘राहुल की यात्रा से I.N.D.I गठबंधन अकाल मृत्यु की ओर’ सुशील मोदी ने बताया कब खत्म हो जाएगा नामोनिशान

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा आगे बढ रही है, वैसे-वैसे इंडी गठबंधन अकाल मृत्यु के निकट पहुंच रहा है। कांग्

‘राहुल की यात्रा से I.N.D.I गठबंधन अकाल मृत्यु की ओर’ सुशील मोदी ने बताया कब खत्म हो जाएगा नामोनिशान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा आगे बढ रही है, वैसे-वैसे इंडी गठबंधन अकाल मृत्यु के निकट पहुंच रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता और गठबंधन के प्रमुख दल एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि 28 जनवरी को कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार के साथ छोड़ने और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के साथ विपक्षी खेमे में भगदड़ मच गई है। राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी और नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने इंडी गठबंधन से किनारा कर लिया।


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लोकसभा की सिर्फ दो सीट देने की बात की और पश्चिम बंगाल से राहुल गांधी की यात्रा का गुजरना मुश्किल कर दिया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट भी जीतने का भरोसा नहीं रहा, इसलिए सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने के बजाय राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने का सेफ रूप चुन लिया। सपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल 11 सीट दे सकती है।


सुशील मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के दरवाजे पर खड़े हैं। इन राज्यों के एक-एक पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के सम्पर्क में हैं। राहुल गांधी की अपशकुनी यात्रा जब मुम्बई पहुंचेगी, तब तक मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाला इंडी गठबंधन अरब सागर में विसर्जित होने वाला होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें