ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश शामिल होंगे या नहीं? जेडीयू नेता ने दिया जवाब

PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार में भी राहुल गांधी की यात्रा होनी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश शामिल होंगे या नहीं? जेडीयू नेता ने दिया जवाब
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार में भी राहुल गांधी की यात्रा होनी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राहुल गांधी की यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे हालांकि, रैली में नीतीश के सामिल होने पर संशय की स्थिति है। राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश कुमार शामिल होंगे या नहीं, इसपर केसी त्यागी का बयान आया है।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर केसी त्यागी ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के बैनर से ये यात्रा होती, तो ज्यादा बेहतर होता। हमें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है कि वे क्या करेंगे। वहीं नीतीश कुमार के पाला बदलने की आशंका पर त्यागी ने कहा कि कांग्रेस को जिस तरह से लीड लेना चाहिए, उसमें ढील हुई है। मुंबई की बैठक के बाद चार महीने बाद अगली बैठक होती है।


त्यागी ने कहा कि जिस तरह की तार तम्ययता, तीखापान, व्यग्रता एक विपक्षी गठबंधन को करना चाहिए था, उसमें ढील देखी जा रही है। जब नीतीश कुमार यह चिंता शेयर करते हैं, तब इसी प्रकार की चिंताए रहती है कि यह सही है। वो भारतीय राजनीति के दो-तीन बड़े लोगों में से एक हैं। उनके बोलने का, उनके जाने का, उनके रहने का, उनके कहीं सम्पर्क करने का एक राजनीतक अर्थ होता है।


बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा बिहार में 29 जनवरी को किशनगज में एंट्री करेगी। राहुल गांधी की यात्रा सीमांचल के तीन जिलों किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार से होकर गुजरेगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि सीमांचल में होने वाली उनकी यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे हालांकि जेडीयू की तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है कि राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश मंच साझा करेंगे या नहीं। ऐसे में उनके यात्रा में शामिल होने पर संशय की स्थिति है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें