ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

56 इंच का सीना अब इतिहास.. अमेरिका में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज

DESK: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गां

56 इंच का सीना अब इतिहास.. अमेरिका में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा तंज किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी के विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध यह सब इतिहास हो गया है।


दरअसल, राहुल गांधी ने टेक्सास के डलास स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में वहां के छात्रों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया है। राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत में कहा कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बहुत कुछ बदल गया है। लोगों ने कहा कि अब डर नहीं लगता है। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया लेकिन सबकुछ सेकंड के भीतर गायब हो गया।


राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस डर को फैलाने में बीजेपी और पीएम मोदी को खई साल लग गए लेकिन अब वह डर गायब हो गया है। संसद में मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब इतिहास है।


राहुल ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव से तीन महीने पहले हमारे सभी बैंक खाते सील कर दिए गए। बीजेपी यह नहीं समझती कि यह देश सबका है। संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इंडिया दैट इज भारत एक संघ राज्य है लेकिन बीजेपी कहती है कि यह संघ नहीं है, यह अलग है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें