ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

RahuI Gandhi Bihar visit: राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले गरमाई सियासत, क्यों टेंशन में हैं BJP?

RahuI Gandhi Bihar visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में बिहार के नालंदा जिले का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के दौरान वह एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

RahuI Gandhi Bihar visit
राहुल गाँधी का बिहार दौरा
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RahuI Gandhi Bihar visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में बिहार के नालंदा जिले का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के दौरान वह एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जो पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 


बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब वह पहली बार बिहार आए थे, तब उन्होंने अंग्रेजों की तरह समाज को बांटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब अपनी डूबी हुई छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा, "बचपन से लेकर पचपन साल की उम्र तक वह एअर कंडीशन से बाहर नहीं निकले। जब चुनाव आता है, तभी वह बाहर निकलते हैं।


उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी को अचानक बिहार आने की क्या जरूरत पड़ गई है। दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक करीब 50 बार बिहार का दौरा किया है, जबकि राहुल गांधी की उपस्थिति नगण्य रही है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के पास इतना व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद वह 50 बार बिहार आ सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी को बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है। 


जायसवाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी के आने से कांग्रेस की हालत और भी खराब होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल दलित और अति पिछड़ा वर्ग की राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस वर्ग के हितों की लड़ाई पहले से ही राजद जैसे दल लड़ रहे हैं। आगे कहा राहुल गांधी का यह एजेंडा बिहार में नहीं चलने वाला है। जनता सब समझ रही है। 


राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि यह समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों से संवाद स्थापित करने की एक पहल है। वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दल इसे केवल एक "चुनावी दिखावा" बता रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें