ब्रेकिंग
Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलBihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

नीतीश की ऐसी बेईज्जती: महागठबंधन की रैली में लगे पलटू चाचा के नारे, चुप कराने गये जेडीयू नेता को लोगों ने खदेड़ा, देखिये वीडियो

PURNIA: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महागठबंधन की रैली का एक नजारा दिलचस्प था. मंच के ठीक सामने खड़े होकर कुछ युवक पलटू चाचा का नारा लगा रहे थे. वहां चारो ओर मीडिया वाले

नीतीश की ऐसी बेईज्जती: महागठबंधन की रैली में लगे पलटू चाचा के नारे, चुप कराने गये जेडीयू नेता को लोगों ने खदेड़ा, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIA: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महागठबंधन की रैली का एक नजारा दिलचस्प था. मंच के ठीक सामने खड़े होकर कुछ युवक पलटू चाचा का नारा लगा रहे थे. वहां चारो ओर मीडिया वाले थे और उसी बीच बार-बार पलटू चाचा का नारा लग रहा था. एक जेडीयू नेता ने नारा लगाने वाले को चुप कराने की कोशिश की तो लोग भिड़ गये. जेडीयू नेता को वहां से निकल जाना पड़ा।


पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में रैली के लिए बने मंच के आगे बैरकेटिंग किया हुआ डी एरिया था. डी एरिया के बाहर मीडियाकर्मियों को जगह दी गयी थी. वहीं खड़े होकर कुछ युवक पलटू चाचा का लगातार नारा लगा रहे थे. बीच-बीच में वे तेजू भैया औऱ तेजस्वी यादव की जय के भी नारे लगा रहे थे. मंच पर जब नीतीश कुमार को माला पहनाया जा रहा था तो उस समय भी पलटू चाचा के नारे लग रहे थे।


जेडीयू नेता की लग गयी क्लास

पलटू चाचा के नारे लगाने वालों की ओर जब मीडिया के कैमरे घूमे तो युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज वहां पहुंच गये. उन्होंने नारा लगा रहे युवकों को चुप कराने की कोशिश की. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-ज्यादा स्मार्ट मत बनो, मीडिया में आने का शौक है. इसके बाद नारा लगाने वाले युवक उनसे ही उलझ गये।


उन्होंने कहा-ठीक तो नारा लगा रहे हैं. पलटू चाचा का कोई भरोसा है, आज महागठबंधन के साथ है, कल यहां से निकल जायेंगे. युवकों का तेवर देख कर युवा जदयू अध्यक्ष ने वहां से निकल लेने में ही भलाई समझी।


जेडीयू नेता के निकलने के बाद युवकों ने और ताकत से पलटू चाचा कहना शुरू कर दिया. बाद में राजद के ही कुछ नेताओं ने आकर उन्हें शांत कराया. उसके बाद वे चुप हुए।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें