ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

धमदाहा में मंत्री लेसी सिंह का जोरदार स्वागत, मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचीं थीं

PURNEA: बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद लेसी सिंह आज अपने क्षेत्र धमदाहा पहुंची। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का इस दौरान लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर

धमदाहा में मंत्री लेसी सिंह का जोरदार स्वागत, मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचीं थीं
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद लेसी सिंह आज अपने क्षेत्र धमदाहा पहुंची। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का इस दौरान लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर्णिया धमदाहा तक सड़क के दोनों छोड़ पर तोरण द्वार बनाए गए। अपने क्षेत्र के विधायक का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी नजर आये। फूल और मालाओं से मंत्री लेसी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। वही मंत्री लेसी सिंह ने मौजूद तमाम लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया।  

 



वही एनडीए के सभी घटक दलों ने भी मंत्री लेसी सिंह का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद दिलीप जयसवाल सहित भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी मंच पर मौजूद रहे। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत मंत्री लेसी सिंह ने सभी दलों के जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष को आम का पेड़ भेट स्वरूप प्रदान किया। इस मौके पर हजारों समर्थक भी मौजूद थे। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि धमदाहा की जनता का ही आशीर्वाद है कि दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। रासन कार्डधारियों द्वारा अरवा चावल की जगह उसना चावल की मांग किए जाने पर लेसी सिंह ने कहा कि अरवा चावल के बदले उसना चावल मिल में तैयार हो इसे लेकर विभाग के अधिकारी मिलरों से बातचीत कर रहे हैं। उसना चावल लोग ज्यादा पसंद करते है यही कारण है कि राशन कार्डधारी अब उसना चावल दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

 




लेसी सिंह सात साल बाद दोबारा बनी मंत्री

पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार विधायक चुनी गयी लेसी सिंह सात साल बाद दोबारा मंत्री बनीं। इस बार लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनायी गयी हैं। इससे पहले मार्च 2014 में भी वह मंत्री बनायी गयी थी। उस बार उन्हें आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी थी। सीमांचल से जदयू की मंत्री बनने वाली वह एकमात्र नेता हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में लेसी सिंह ने सीमांचल में जदयू को सबसे अधिक लीड दिलायी थी। लेसी सिंह ने राजद प्रत्याशी दिलीप यादव को 33594 मतों से पराजित किया था।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें