ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में औवैसी की पार्टी के विधायक ने जहर उगला: रेलवे में हिन्दूत्व के एजेंटों को बहाल किया जा रहा है

PURNIA: रेलवे में नौकरी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इसमें मजहब यानि धर्म का एंगल घुसा दिया है. बिहार में ओवैसी की पार्टी के विधायक औऱ प

बिहार में औवैसी की पार्टी के विधायक ने जहर उगला: रेलवे में हिन्दूत्व के एजेंटों को बहाल किया जा रहा है
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIA: रेलवे में नौकरी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इसमें मजहब यानि धर्म का एंगल घुसा दिया है. बिहार में ओवैसी की पार्टी के विधायक औऱ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि रेलवे में हिन्दूत्व के एजेंटों को नौकरी में बहाल किया जा रहा है. छात्र इसका ही विरोध कर रहे हैं.


हिन्दूत्व के एजेंटों की बहाली

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष औऱ पूर्णिया के अमौर से विधायक अख्तरूल इमान ने रेलवे की नौकरी को लेकर बेहद विवादास्पद बयान दिया है। अख्तरूल इमान ने कहा है कि एक सोची समझी साजिश के तहत एक खास विचाराधारा के लोगों को नौकरी देने की कोशिश केंद्र सरकार कर रही है। साफ मामला ये है कि हिन्दूत्व के एजेंटों को नौकरी देने की कोशिश की जा रही है। फासिस्टों के हाथों में पूरे देश को देने की कोशिश की जा रही है। अख्तरूल इमान का कहना है कि छात्रों ने केंद्र सरकार की इसी कोशिश के खिलाफ आंदोलन किया है। उनकी पार्टी छात्रों के आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन कर रही है। 


विधायक अख्तरूल इमान के बयान के बाद बीजेपी नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आयी है. बीजेपी नेताओं ने कहा है कि औवेसी से लेकर उनकी पार्टी के नेता जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं. लोग उनकी मंशा समझते हैं इसलिए कोई भी छात्र उनके झांसे में आने वाला नहीं है. 


हम आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी के विधायक औऱ प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान शुरू से ही विवादों में रहते आये हैं. पिछले साले बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के मौके पर उन्होंने वंदे मातरम कहने से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे किसी सूरत में वंदे मातरम नहीं कहेंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें