ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: ‘वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।

Pappu Yadav
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि है बीजेपी और उसके सहयोगी अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।


दरअसल, एक पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है और सरकार पर साजिश के तहत पप्पू यादव को गिरफ्तार कराने के आरोप लगा रही है।


राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर पप्पू यादव के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? 


हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें