ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

प्रधानमंत्री ने बिहार को फिर सौंपी सौगात, 14 हजार 287 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

PATNA: पीएम मोदी ने आज एक बार फिर बिहार को योजनाओं की सौगात सौंपी है। पीएम ने 14 हजार 287 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास किया है। पीएम ने आज आॅप्टीकल फाइबर के जरिए बिह

प्रधानमंत्री ने बिहार को फिर सौंपी सौगात, 14 हजार 287 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पीएम मोदी ने आज एक बार फिर बिहार को योजनाओं की सौगात सौंपी है। पीएम ने 14 हजार 287 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास किया है। पीएम ने आज आॅप्टीकल फाइबर के जरिए बिहार के गांव-गांव तक इंटरनेट योजना की भी शुरूआत की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन पुल का निर्माण होना है। पटना में रिंग रोड बनाने का फैसला हो चुका है और इसके लिए जमीन भी अधिग्रहित की जा चुकी है। 



मैंने खुद जाकर देखा है। नीतीश ने पीएम के सामने यह मांग भी रखी कि दिल्ली से गाजीपुर तक जो सड़क बनी है उसका बक्सर तक विस्तार होना चाहिए क्योंकि गाजीपुर से बक्सर मात्र 16-17 किलोमीटर दूर है। सीएम ने घर-घर फाइबर योजना के लिए पीएम मोदी को बधाई दिया और कृषि बिल को लेकर भी उनकी तारीफ की। नीतीश ने कहा कि राज्यसभा से कृषि बिल पास होने पर पीएम को बधाई देता हूं। 

कृषि बिल से किसानों को फायदा होगा। नये कानून के कांट्रेक्ट फार्मिंग से किसान लाभान्वित होंगे। बिहार की 89 प्रतिशत आबादी गांवो में निवास करती है और 76 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को अनाप-शनाप बोलने की आदत है लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें