ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar Politics: बिहार में Paper Leak पर सियासी संग्राम, विजय सिन्हा बोले- RJD करा रही पेपर लीक; तेजस्वी ने कहा- वह तो डिप्टी सीएम बनने के लायक ही नहीं

PATNA: बिहार में बीपीएससी (BPSC) के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पेपर लीक कराने का आरोप लगा रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार

Bihar Politics: बिहार में Paper Leak पर सियासी संग्राम, विजय सिन्हा बोले- RJD करा रही पेपर लीक; तेजस्वी ने कहा- वह तो डिप्टी सीएम बनने के लायक ही नहीं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में बीपीएससी (BPSC) के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पेपर लीक कराने का आरोप लगा रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay kumar Sinha) ने पेपर लीक के पीछे आरजेडी के लोगों का हाथ बताया है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) ने बड़ा हमला बोलते हुए कह दिया कि विजय सिन्हा तो डिप्टी सीएम बनने के लायक ही नहीं है।


दरअसल, बिहार में होने वाली परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने के बाद सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर बना हुआ है। तेजस्वी यादव ने तो इशारों ही इशारों में कह दिया कि सभी पेपर लीक के तार नालंदा से जुड़ रहे हैं। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। ऐसे में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।


पिछले दिनों 70वीं बीपीएससी की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाया था, जिसको लेकर लगातार सियासत हो रही है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय सिन्हा ने सीधे तौर पर पेपर लीक के लिए आऱजेडी को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कह दिया है कि पेपर लीक के पीछे आरजेडी के लोगों का हाथ है।


विजय सिन्हा के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। कटिहार में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि अगर आरजेडी के लोग पेपर लीक करा रहे हैं तो उसमें नालंदा का तार क्यों जुड़ रहा है? जितना भी पेपर लीक होता है उसका तार नालंदा से जुड़ता है। अगर सरकार और उनके मंत्री को लगता है कि पेपर लीक में आरजेडी के लोग हैं तो हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठे हुए हैं?

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें