ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

PM MODI : आखिर क्यों बेगूसराय में 15 मिनट और गया में घंटों रहेंगे PM मोदी,समझें क्या है BJP का गणित

PM MODI : बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल बढ़ने के साथ-साथ राजनीतिक तपिश भी बढ़ गई है। पीएम मोदी ने बिहार का एक के बाद एक दौरा शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है यह समीकरण

PM MODI IN BIHAR
PM MODI IN BIHAR
© file photo
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM MODI : बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारिओं का अंतिम दिन आ रहा है। वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल अपनी नई समीकरण तैयार करने में लग गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने इस बार मगध को लेकर ख़ास प्लान तैयार किया है। पहले तो यह इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता था,लेकिन धीरे-धीरे समीकरण बदले और फिर सब बदलता हुआ नजर आया। लेकिन, अब नई रणनीति से खोई जमीन को वापस लाने में लग गई है। 


पीएम आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह गया के साथ ही पटना और बेगूसराय जिलों का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी गया के मगध विश्वविद्यालय में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित कर बीजेपी के सबसे कमजोर दुर्ग माने जाने वाले मगध को दुरुस्त करने का दांव चलेंगे तो मुंगेर प्रमंडल में पार्टी के चुनावी अभियान को धार देते नजर आएंगे। 


वहीं, सबसे अहम चीज़ यह है कि पीएम का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्षी नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा चला रहे हैं। वह लगातार पीएम मोदी पर वोट चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ मगध का इलाका भाजपा का कमजोर दुर्ग माना जाता रहा है पिछले कुछ चुनाव से, ऐसे में वह यहां किस तरह इस समस्या को टेकल करते हैं।इसकी समीकरण तैयार हो गई है। 


भाजपा ने मगध के इलाके में  अपनी सियासी जड़ें जमाने के लिए जीतनराम मांझी से लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टी से हाथ मिला रखा है। ऐसे में पीएम मोदी बोध गया से विकास की सौगात देंगे। जिससे एक बात साफ है कि पीएम मोदी के गया दौरे का सियासी असर मगध से लेकर मुंगेर प्रमंडल तक पर पड़ेगा और इन दोनों प्रमंडलों को मिलाकर कुल 48 विधानसभा सीटें हैं। 


आपको बताते चलें कि, पिछले चुनाव में मगध बेल्ट में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो गया था। मगध और मुंगेर की अधिकांश सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा जमाया था। लिहाजा महागठबंधन मगध बेल्ट पर अपनी सियासी पकड़ बनाए रखने की कवायद में है तो बीजेपी सेंधमारी की जद्दोजहद में जुटी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी की जनसभा गया में रखी गई है, जहां विकास की सौगात देकर मगध क्षेत्र में बीजेपी के लिए सियासी माहौल बनाने की कवायद करेंगे। 


गौरतलब हो कि,बिहार का मगध का इलाका सियासी तौर पर काफी अहम माना जाता है, यहां पर कुल 26 विधानसभा सीटें आती हैं। 2020 में इन 26 सीटों में से 20 सीट पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी, जबकि एनडीए के खाते में सिर्फ 6 सीटें ही आईं थीं। गया जिले में 10 में से 5 सीट महागठबंधन के खाते में आई थी। नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में भी महागठबंधन का पलड़ा भारी रहा था। 

इधर, यदि बात बेगुसराय की करें तो पहले यह इलाका वाम दलों का था लेकिन अब यहां समीकरण बदल गए हैं और यह पूरा इलाका भाजपा का मजबूत किला बन चुका है। लिहाजा यहां थोड़ी कम मेहनत जुबानी तौर पर करके भी अच्छा रिजल्ट लिया जा सकता है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें