ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पीएम मोदी को युवाओं की फिक्र, RLJP बोली- नीतीश सरकार को रोजगार से कोई मतलब नहीं

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केन्

पीएम मोदी को युवाओं की फिक्र, RLJP बोली- नीतीश सरकार को रोजगार से कोई मतलब नहीं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार अगले साल तक 10 लाख रोजगार देगी। जिसको लेकर देशभर के युवाओं में भारी उत्साह है। 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देकर इसकी शुरूआत भी हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि उन्हें युवाओं की कितनी फिक्र है।


श्रवण कुमार अग्रवाल बताया कि पिछले कुछ वर्षों में दर्जनों सेक्टर में रोजगार के लाखों अवसर सृजित हुए हैं। कभी देश में मोबाइल की 4 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट थी, आज इसकी संख्या 120 से अधिक हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार मिले हैं। निर्माण क्षेत्र में भारी भरकम काम हो रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में बीते पांच-छह सालों में अभूतपूर्व काम हुए हैं। इसी तरह हर सेक्टर में रोजगार बढ़ ही रहा है। 


उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को तो सिर्फ बेवजह की बयानबाजी करनी है। उन्हें रोजगार से क्या मतलब? लेकिन देश की युवा शक्ति सबकुछ देख रही है। आने वाले समय में हर सेक्टर में लाखों रोजगार के अवसर और सृजित होंगे, यह तय है। इसी से विपक्ष परेशान है। बिहार में भी महागठबंधन सरकार जो रोजगार देने की बात कर रही है, उसकी पृष्ठभूमि एनडीए सरकार ही है। स्वास्थ्य विभाग हो या राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हजारों नौकरी का सवाल है, सबकुछ एनडीए सरकार में ही तय हो चुका था। इनके पास अपना कुछ नहीं है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें