ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Bihar Politics: “PM मोदी नीतीश की राजनीति का पिंडदान करने आ रहे हैं गया”, लालू यादव का तीखा तंज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी और बेगूसराय दौरे को लेकर विपक्षी दलों खासकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने तीखा हमला बोला है।

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत तेज़ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी और बेगूसराय दौरे को लेकर विपक्षी दलों खासकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी जहां एक ओर करीब 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरजेडी ने इस दौरे को "राजनीतिक पिंडदान" करार दिया है।


RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि “गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी आ रहे हैं तो बिहार को स्पेशल स्टेटस न देने, गरीबों-पिछड़ों को वोट अधिकार से वंचित करने के विचार, संवैधानिक संस्थाओं का नियंत्रित करने और बिहार को गरीब और अपराध से त्रस्त बनाने वाली डबल इंजन की सरकार का पिंडदान करें।”


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। साथ ही बिहारवासियों के लिए लगातार सौगातों की बरसात भी कर रहे है। ऐसे में आज यानि शुक्रवार को पीएम मोदी बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राज्य में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे।


आरजेडी जहां पीएम मोदी के हर कदम को चुनावी स्टंट बता रही है, वहीं एनडीए इसे विकास यात्रा का हिस्सा बता रही है। यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें