ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

CAA-NRC के खिलाफ प्रोटेस्ट करने पर प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दिया धन्यवाद, कहा- 'राज्यों को इसे नकारने की जरूरत'

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है. इ

CAA-NRC के खिलाफ प्रोटेस्ट करने पर प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दिया धन्यवाद, कहा- 'राज्यों को इसे नकारने की जरूरत'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है. इससे पहले प्रशांत किशोर ने CAA-NRC के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाने के कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया था.


अब कांग्रेस की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को शुक्रिया कहा है. साथ ही प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से मांग की है कि एनआरसी को कांग्रेस शाषित राज्य नकार दें. प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'CAA और NRC के खिलाफ नागरिकों के आंदोलन में शामिल होने के लिए धन्यवाद राहुल गांधी जी. लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि पब्लिक प्रोटेस्ट के अलावा एनआरसी को रोकने के लिए जरूरी है कि राज्य भी इसे नकारें. हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस प्रेसिडेंट को मनाकर, आधिकारिक तौर पर घोषणा करवाएंगे कि कांग्रेस शासित राज्यों में NRC लागू नहीं होगा.'


आपको बता दें कि प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते रहे हैं. प्रशांत किशोर ने CAA और एनआरसी को देश के संविधान के खिलाफ बताया है. वहीं एनआरसी को लेकर प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार से भी बात की थी. जिसके बाद नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं की जाएगी.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें