ब्रेकिंग
दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव

पटना पहुंचे मदन मोहन झा.. बोले- आलाकमान का आशीर्वाद मिल गया, अध्यक्ष पद तो आता-जाता रहेगा

PATNA : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली से पटना लौट आये हैं. पटना लौटने पर मदन मोहन झा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सभी तरह की अटकलों को ख़ारिज कर

पटना पहुंचे मदन मोहन झा.. बोले- आलाकमान का आशीर्वाद मिल गया, अध्यक्ष पद तो आता-जाता रहेगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली से पटना लौट आये हैं. पटना लौटने पर मदन मोहन झा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सभी तरह की अटकलों को ख़ारिज कर दिया है. अपने इस्तीफे के सवाल पर मदन मोहन झा ने कहा कि मेरा कार्यकाल तो 6 महीना पहले ही खत्म हो गया था. मदन मोहन झा ने बताया कि उन्होंने 6 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था. 


उन्होंने बताया कि इस बार मेरा दिल्ली जाने का मकसद राहुल गांधी से मिलकर फिर से इस्तीफे की पेशकश करना था. आलाकमान को इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है, वह ब चाहे हटा सकते हैं. कोई मन मुटाव नहीं है. मदन मोहन झा ने कहा कि उन्हें आलाकमान का शिरवाड मिलता रहता है. और रही अध्यक्ष पद की बात तो वह आता जाता रहता है. अध्यक्ष पद कोई परमानेंट पद नहीं, पार्टी हाईकमान का हमेशा से सहयोग मिलता है.


बता दें कि मदन मोहन झा दिल्ली दौरे पर गए तो यह चर्चा एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी कि अगले चंद दिनों के अंदर उनकी विदाई हो जाएगी. पार्टी की स्थिति खराब होने लगातार कार्यकर्ताओं में कमी, चुनावों हार, जिला लेवल पर कमेटियों का गठन न हो पाने की वजह से अब मदन मोहन झा की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे.


पार्टी के भीतर के एक अधिकारी का कहना है कि मदन मोहन झा पर इस्‍तीफे का दबाव बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही बना हुआ था, क्योंकि पार्टी 70 सीट पर चुनाव लड़ी और केवल 19 सीट जीत सकी. बताया जा रहा है जिसके बाद से उन पर इस्‍तीफे का भारी दबाव था. हालांकि मदन मोहन झा ने विधानसभा चुनाव के बाद इस्‍तीफे की पेशकश तो की थी लेकिन इस्‍तीफा दिया नहीं था. अब दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद मदन मोहन झा ने अपनी तरफ से सारी स्थिति स्पष्ट कर दी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें