ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

पटना पहुंचे चिराग का जोरदार स्वागत, चाचा पारस के तेवर नरम, बोले.. पार्टी कार्यालय आएंगे तो रोकूंगा नहीं

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंच गए हैं। चिराग पासवान के पटना पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद म

पटना पहुंचे चिराग का जोरदार स्वागत, चाचा पारस के तेवर नरम, बोले.. पार्टी कार्यालय आएंगे तो रोकूंगा नहीं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंच गए हैं। चिराग पासवान के पटना पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समर्थक मौजूद हैं। ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ चिराग का स्वागत किया गया है। पटना की तमाम सड़कें इस वक्त चिराग पासवान के स्वागत वाली पोस्टर बैनर से पटी हुई है।



चिराग पासवान को मिल रहे जनसमर्थन के बीच चाचा पशुपति कुमार पारस के तेवर भी नरम पड़े हैं। पशुपति पारस ने कहा है कि अगर चिराग पासवान प्रदेश एलजेपी कार्यालय आते हैं तो वह उन्हें नहीं रोकेंगे। पारस ने कहा है कि चिराग पासवान उनके बड़े भाई और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे हैं। उन्हें अधिकार है कि वह अपने पिता की जयंती मनाए। हालांकि उन्होंने यह दावा जरूर किया है कि उनके नेतृत्व में राज्यभर में पार्टी के कार्यकर्ता रामविलास पासवान की जयंती मना रहे हैं।



उधर दिल्ली में पशुपति पारस के आवास पर भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के सांसद और भतीजे प्रिंस राज ने रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया है।  प्रिंस राज ने कहा है कि आज पूरे देश में रामविलास पासवान की जयंती मनाई जा रही है। इसे अलग-अलग खेमों में बांटना ठीक नहीं है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें