ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, RJD और लेफ्ट का प्रदर्शन

PATNA : विधानमंडल के बजट सत्र में चौथे दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बा

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, RJD और लेफ्ट का प्रदर्शन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानमंडल के बजट सत्र में चौथे दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर प्रदर्शन किया है। इस दौरान आरजेडी विधायक के हंगामा करते नजर आए हैं। आरजेडी ने रोजगार के मसले पर नीतीश सरकार को घेरा है। 


उधर भाकपा माले के विधायकों ने भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले प्रदर्शन किया है। हाथों में प्लेट कार्ड लेकर बिहार में रिमांड होम की घटना, मुजफ्फरपुर के गायघाट में हुई घटना के साथ-साथ महिला हिंसा के मसले पर सरकार को घेरा है। भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया है कि सुशासन की सरकार में महिलाओं और खास तौर पर दलित महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। 


हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष इन मुद्दों पर शांत नजर आया है। फिलहाल बिहार विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल की कार्यवाही चल रही है। सदन में आज कृषि समेत अन्य विभागों से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना है। बिहार में खाद की किल्लत के मसले पर आरजेडी विधायक के सत्यजीत कुमार ने सरकार से जवाब मांगा है। सरकार की तरफ से कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि बिहार में खाद की किल्लत को दूर कर लिया गया है, बीच में थोड़ी समस्या जरूर हुई थी।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें