ब्रेकिंग
ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’

विधानसभा में भारी हंगामा के बाद विपक्ष का वॉक आउट, केके पाठक को हटाने की मांग पर अड़े

PATNA: विधानसभा में आज केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाज

विधानसभा में भारी हंगामा के बाद विपक्ष का वॉक आउट, केके पाठक को हटाने की मांग पर अड़े
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: विधानसभा में आज केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगबबूला होने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।


दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने केके पाठक और बीजेपी विधायक द्वारा सदन में विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने के मामले को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दल के विधायक हंगामा करने लगे और केके पाठक को हटाने की मांग करने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विपक्ष पर गरम हो गए और जमकर लताड़ लगाई।


इसके बाद विपक्ष सदन से वॉक आउट कर गया। बिहार विधानसभा के वाक आउट के बाद सदन से बाहर निकले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश को भी केके पाठक नहीं मान रहे हैं। इस सरकार को एक मिनट भी बने रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि दलित विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है, माफी मांगने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने कल घोषणा किया था और शिक्षा विभाग का आदेश क्या है देख लीजिए। किस तरीके से मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि दलित विधायकों का अपमान हो रहा है और चुपचाप सब लोग बैठ करके देख रहे हैं। इसे महागठबंधन बर्दास्त नहीं करेगा, उन्हें माफी मांगनी होगी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें