ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार विधानसभा में आज : बजट पर शुरू होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इसमें अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर

बिहार विधानसभा में आज : बजट पर शुरू होगी चर्चा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इसमें अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। बजट सत्र के दौरान अब तक केवल एक दिन प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही पूरी हो पाई है। बुधवार को विधानसभा में विपक्ष ने प्रश्नोत्तर काल में हंगामा नहीं किया था इस कारण सदन में सदस्यों की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब आ पाए थे। 


विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। इसके बाद दो अलग-अलग ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आएगा। जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार समेत अन्य विधायकों की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को लेकर दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर आज सरकार सदन में जवाब देगी। इसके अलावा आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी समेत अन्य विधायकों की तरफ से ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग से जुड़ा जो ध्यानाकर्षण दिया गया है उसपर भी सरकार अपना जवाब सदन में देगी। 


विधानसभा में आज भोजन अवकाश के बाद बिहार बजट पर आम चर्चा शुरू हो जाएगी। सदन में वित्त मंत्री की तरफ से साल 2021-22 के आय-व्यय से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय विवरण को पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जो वार्षिक बजट पेश किया गया है उस पर सदन में चर्चा शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए 2 दिन का समय रखा गया है। शुक्रवार को भी यह चर्चा जारी रहेगी।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें