ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

JDU विधानमंडल दल की बैठक, मानसून सत्र में सहयोगियों को भी नीतीश मॉडल बताने की रणनीति

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोज

JDU विधानमंडल दल की बैठक, मानसून सत्र में सहयोगियों को भी नीतीश मॉडल बताने की रणनीति
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में जेडीयू कोटे के सभी मंत्री, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस बात को लेकर रणनीति बनी कि छोटे मानसून सत्र के दौरान पार्टी की प्राथमिकताएं क्या होंगी। 


कल से शुरू हो रहा विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 30 जून तक चलेगा। शनिवार और रविवार को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। केवल 5 दिनों के इस छोटे सत्र के दौरान यूं तो सत्तापक्ष के सामने बहुत ज्यादा चुनौतियां नहीं होंगी लेकिन हालिया वक्त में बीजेपी का रुख देखते हुए जेडीयू विपक्ष से ज्यादा सहयोगी दलों को लेकर सतर्क रहेगा। जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनेगी। बैठक में तय हुआ की सरकार के सकारात्मक कामों की चर्चा सदन के अंदर की जाए साथ ही साथ सत्र के दौरान यह कोशिश भी रहे कि बिहार में नीतीश मॉडल के तहत जो काम किया है उसे ना केवल विपक्ष के सामने रखा जाए बल्कि जरूरत पड़ने पर सहयोगी दलों को भी इसका एहसास कराया जाए। 


बिहार में जातीय जनगणना के ऊपर मन मारकर सहमति देने वाली बीजेपी अग्निपथ योजना के सवाल पर जेडीयू के सामने झुकने को तैयार नहीं। विपक्षी दल और जेडीयू अगर इस मसले को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छेड़ते हैं तो जाहिर तौर पर इसे लेकर बीजेपी भी जवाब देने को तैयार बैठी है। ऐसे में मानसून सत्र बेहद दिलचस्प होने वाला है जेडीयू को भी इस बात का अंदाजा है लिहाजा आज विधानमंडल दल की बैठक में इन मुद्दों की चर्चा हुई।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें