ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

विधान परिषद चुनाव : RJD आज करेगी 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

PATNA : निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाली है. 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद न

विधान परिषद चुनाव : RJD आज करेगी 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाली है. 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. हाल के समय में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई फैसले लिए गए थे. इसके साथ ही लालू यादव की मौजूदगी से साफ हो गया था कि राष्ट्रीय जनता दल बहुत ही जल्द सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा.


इससे पहले की बात की जाए तो चर्चा तेज थी के तेजस्वी यादव कांग्रेस के लिए कुछ सीटें छोड़ेंगे लेकिन संपन्न हुए 2 सीटों के उपचुनाव के परिणाम के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ और अंततः राजद ने कांग्रेस को विधान परिषद चुनाव को लेकर कोई भी सीट नहीं दी और आज राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा.


बता दें कि दो दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में विधानपरिषद् के लिए उम्मीदवार की घोषणा थी. लालू यादव ने राजद विधायक अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह उर्फ़ मास्टर कार्तिक सिंह को एमएलसी उम्मीदवार बनाया गया है.  


बता दें कि पटना सीट पर MLC के लिए रीतलाल यादव के भाई और अनंत सिंह के खासम खास कार्तिकेय कुमार की दावेदारी चल रही थी लेकिन इस दावेदारी में अनंत सिंह ने बाजी मार ली और उनके खासम खास कार्तिकेय कुमार का टिकट फाइनल हो गया है. बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज होगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें