ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

ट्रिपल मर्डर पर भड़के कुशवाहा, बोले- CM नीतीश की डबल इंजन सरकार ने अपने विधायकों को दी हत्याकांड की खुली छूट

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने गोपालगंज ट्रिपल मर्डर के मामले में नीतीश सरकार पर हमला बोला है। कुशवाहा के फर्स्ट बिहार की खबरों को ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार क

ट्रिपल मर्डर पर भड़के कुशवाहा, बोले- CM नीतीश की डबल इंजन सरकार ने अपने विधायकों को दी हत्याकांड की खुली छूट
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने गोपालगंज ट्रिपल मर्डर के मामले में नीतीश सरकार पर हमला बोला है। कुशवाहा के फर्स्ट बिहार की खबरों को ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार ने अपने विधायकों को चुनाव से पहले हत्याकांड की खुली छूट दे दी है। उन्होनें कहा कोरोना संकट से निपटने में बिहार सरकार तो पहले ही पूरी तरह विफल साबित हो चुका है।


उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अति हृदयविदारक ! कितनी हत्याएं होगी ? ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने अपने विधायकों को हत्याकांड की खुली छूट दे दी है चुनावी समर से पहले। कोविड 19 संकट से उबरने में डबल इंजन का सरकारी अमला तो जमींदोज है हीं।


उपेन्द्र कुशवाहा ने गोपालगंज ट्रिपल मर्डर में साफ तौर पर कहा है कि चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के विधायकों को हत्याकांड की खुली छूट दे रखी है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले पर बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, प्रतिदिन 5 घंटे चुनावी तैयारियों के मध्य यदि कुछ समय मिले तो कृपया सूबे की विधि-व्यवस्था पर भी गौर फरमाएगा। आपका विधायक इस मामले में सम्मिलित है। कल रात गोपालगंज में हुए निर्मम हत्याकांड में कठोर से कठोर कारवाई अपेक्षित है।


बता दें कि गोपालगंज में अपराधियों ने घर में घुसकर आरजेडी नेता समेत चार परिवारवालों को गोलियों से भून दिया। जिसमें दो लोगों की मौको पर ही मौत हो गई है, वहीं एक ने इलाज के दौरान सोमवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल आरजेडी नेता जेपी यादव अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं।


वारदात गोपालगंज जिले के हथुवा थाना इलाके के रूपन चक  गांव की है। जहां रविवार की रात दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने आरजेडी नेता समेत चार लोगों को गोलियों से भून डाला। घायल राजद नेता का नाम जेपी यादव है, और वे खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बतातें हैं। मृतकों में 70 वर्षीय महेश चौधरी, 65 वर्षीय संकेसिया देऔर उनके भाई शांतनु यादव शामिल हैं।


इन सब के बीच घायल जेपी यादव ने हत्या का आरोप स्थानीय जेडीयू के विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय पर लगाया  है। घायल जेपी यादव के मुताबिक JDU के दबंग विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ पप्पू पाण्डेय, जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय और उनके पिता सतीश पाण्डेय पर मां-पिता और भाई की हत्या का आरोप लगाया है। घायल नेता का कहना है कि जिला परिषद अध्‍यक्ष मुकेश पाण्डेय ने भी गोली चलाई थी। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें