ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट में आज सुनवाई, तेजस्वी को समन भेजने पर होगा फैसला

PATNA: गुजरात के लोगों को ठग बताने के आरोप में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ समन भेजने पर आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस ममाले में अहमदाबाद के

मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट में आज सुनवाई, तेजस्वी को समन भेजने पर होगा फैसला
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: गुजरात के लोगों को ठग बताने के आरोप में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ समन भेजने पर आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस ममाले में अहमदाबाद के अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की कोर्ट में आज तीसरी बार सुनवाई होगी. सुनवाई गुजरात के सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हरेश मेहता की याचिका पर भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत ये सुनावई होनी है. 


बता दें याचिकाकर्ता ने कोर्ट में जो सबूत पेश किए हैं. जिसको लेकर आज सुनवाई होनी है. जिसके बाद यह तय होगा कि तेजस्वी यादव को समन भेजा जाए या नहीं. मेहता के वकील पीआर पटेल ने कोर्ट में एक कॉम्पैक्ट डिस्क और एक पेन ड्राइव साक्ष्य के रूप में पेश किया है. जिसमें तेजस्वी यादव की कथित टिप्पणी के रिकॉर्ड हैं.


गौरतलब हो कि  डिप्टी सीएम ने पटना में कहा था कि मौजूदा हालात में देखें तो सिर्फ गुजराती ही ठग होते हैं. उन्हें भी माफ कर दिया जाता है. इस बयान के बाद गुजरात के व्यापारी हरेश मेहता ने बयान पर आपत्ति जताते हुए केस दर्ज कराया था. जिसके बाद कोर्ट ने इस केस में सुनवाई के लिए पहले 1 मई की तारीख तय की थी. जिसकी अगली तारीख 8 मई और उसके बाद 19 मई तय की गई थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें