ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

तेजस्वी से पलटी मार रही JDU! केसी त्यागी बोले- 2030 के चुनाव में भी कर सकते हैं नेतृत्व, जदयू मतलब नीतीश कुमार

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू छोड़ने के बाद उनकी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के साथ ही बिहार की सियासत में बदलाव की ओर बढ़ रही है. उनके नीतीश का साथ छोड़ते ही JDU अपने सहयोगी तेजस्वी

तेजस्वी से पलटी मार रही JDU! केसी त्यागी बोले- 2030 के चुनाव में भी कर सकते हैं नेतृत्व, जदयू मतलब नीतीश कुमार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू छोड़ने के बाद उनकी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के साथ ही बिहार की सियासत में बदलाव की ओर बढ़ रही है. उनके नीतीश का साथ छोड़ते ही JDU अपने सहयोगी तेजस्वी यादव को लेकर अपनी नीति में फेरबदल करती दिख रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी के बयानों से ये साफ़ झलक रहा है..


बता दें जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि 2025 की बात छोड़िए 2030 में भी नीतीश कुमार नेतृत्व देने में सक्षम हैं. 2025 की बात छोड़ दीजिए. उनका स्वास्थ्य ठीक है और उनका राजनीतिक ग्राफ भी बढ़ा हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि जेडीयू मतलब नीतीश कुमार है और नीतीश कुमार जब तक अपने फर्ज का अच्छी तरह से संचालन कर रहे हैं. उनके नेतृत्व को कोई चुनौती नहीं है. 


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2025 के नेतृत्व पर आए बयान को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि गठबंधन कराने में राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका रही है.  इसलिए उनके बयान को सही माना जाए. आपको बता दे CM नीतीश 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व के संकेत दे चुके हैं. नीतीश कुमार खुद कई बार बयान दे चुके हैं कि तेजस्वी यादव आने वाले समय में बिहार संभालेंगे. राजद की ओर से बार बार इस पर जोर दिया जाता है कि तेजस्वी के हाथों में बिहार सौंप कर नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति संभालें. लेकिन अब केसी त्यागी के बयान नये संकेत दे रहे हैं. देखना होगा अब क्या होता है.


.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें