ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर फिर बोला हमला, कहा.. BJP को सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं

PATNA : बिहार में बीजेपी नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किए जाने के बाद से विपक्ष के नेता

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर फिर बोला हमला, कहा.. BJP को सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बीजेपी नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किए जाने के बाद से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं। इसको लेकर तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर सवाल उठा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सरकार की सहयोगी बीजेपी को अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं है।


तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। BJP के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा। इसीलिए बीजेपी के सांसद और विधायक अपनी ही सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों से Y श्रेणी की सुरक्षा ले रहे हैं।


तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग सिर्फ बिहार को लूटने और उसे बर्बाद करने के लिए सत्ता में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में BJP के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा ली है क्योंकि इन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने सरकार के सवाल पूछा है कि क्या बिहार पुलिस इतनी अक्षम हो गई है कि बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल को लगाना पड़ रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें