ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

तेजस्वी ने अपने विस क्षेत्र राघोपुर के लिए स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी के लिए राशि आवंटित की

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। अस्पताल में मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिसे लेक

तेजस्वी ने अपने विस क्षेत्र राघोपुर के लिए स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी के लिए राशि आवंटित की
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। अस्पताल में मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष आएं दिन सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लिए स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी के लिए एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वैशााली के जिला योजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर मोहनपुर प्रखंड,राघोपुर और बिदुपुर पीएचसी के लिए 100 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, पचास ऑक्सीजन ट्रॉली, 50 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, 200 ऑक्सीजन मास्क, 50 बेड गद्दा सहित 100 बेड और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने को कहा है। तेजस्वी यादव ने इस लेटर में लिखा है कि इन स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदारी अति शीघ्र की जाए। स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदारी में यदि राशि कम पड़े तो तत्काल उन्हें अवगत कराया जाए। बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले और मरीजों को अस्पतालों में हो रही परेशानी को को देखते हुए तेजस्वी यादव ने यह फैसला लिया है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लिए स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी के लिए एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित की।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें