ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

तेजस्वी के कोविड सेंटर को JDU ने बताया ड्रामेबाजी, नीरज बोले... बेनामी संपत्ति में अस्पताल क्यों नहीं खुलवाते

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से अपने सरकारी आवास पर कोविड केयर सेंटर खोले जाने को लेकर सियासत गर्म है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को

तेजस्वी के कोविड सेंटर को JDU ने बताया ड्रामेबाजी, नीरज बोले... बेनामी संपत्ति में अस्पताल क्यों नहीं खुलवाते
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से अपने सरकारी आवास पर कोविड केयर सेंटर खोले जाने को लेकर सियासत गर्म है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने एक पोलो रोड आवास पर कोविड-19 मरीजों के लिए तमाम इंतजाम करते हुए सरकार से इसके संचालन का जिम्मा संभालने को कहा था लेकिन अब सत्ता पक्ष लगातार तेजस्वी के ऊपर निशाना साधा है।


बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी के इस ऑफर को खारिज कर दिया था और अब जनता दल यूनाइटेड ने भी तेजस्वी की इस पहल को सियासी ड्रामेबाजी करार दिया है। जेडीयू के विधान पार्षद और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि महामारी के बीच बिहार से बाहर बैठे तेजस्वी यादव दिखावे के लिए सियासी ड्रामेबाजी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जी आवाज में कोविड-19 केयर सेंटर खोलने की बात कह रहे हैं वह सरकार की संपत्ति है। ऐसे में उसके टेक ओवर की बात करना किसी विरोधाभास से कम नहीं।


नीरज कुमार ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव वाकई महामारी में लोगों की मदद करना चाहते हैं तो अपनी बेनामी संपत्ति में अस्पताल क्यों नहीं खुलवा दें। जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि तेजस्वी यादव जी सरकारी आवास में सेंटर खोलने की बात कर रहे हैं उसमें वह खुद नहीं रहते। तेजस्वी खुद 10 सर्कुलर आवास में रहते हैं और खाली पड़े आवास में दिखावे के लिए वह कोविड केयर सेंटर खोलने की बात कर रहे हैं।



गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुबह फेसबुक पर लाइव आए थे। वही तेजस्वी को जवाब देने के लिए जेडीयू के विधान पार्षद नीरज कुमार भी फेसबुक पर लाइव आएं। नीरज कुमार ने कहा कि ऐसी परंपरा रही है कि आपदा की घड़ी में सत्ता और विपक्ष दोनों साथ खड़ा रहा है। लेकिन वर्तमान परिवेश में यह नजर नहीं आ रहा है। कोरोना खतरनाक बीमारी है ऐसे वक्त में किसी तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। तेजस्वी यादव को ट्विटर वार करने से बचना चाहिए ऐसी चीजों पर गंभीरता से सोचना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि हर बिहारी हराएगा महामारी।








इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें