ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

तेजस्वी ने फिर CM नीतीश से मांगी इजाजत, बोले- BJP के साथ के बाद भी आप असहाय तो हम लाएंगे कोटा से बच्चों को

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बाऱ फिर बिहार के सीएम से इजाजत मांगी है। तेजस्वी यादव ने फिर कहा है कि बिहार सरकार अगर छात्रों को वापस बुलाने में असमर्थ और

तेजस्वी ने फिर CM नीतीश से मांगी इजाजत, बोले- BJP के साथ के बाद भी आप असहाय तो हम लाएंगे कोटा से बच्चों को
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बाऱ फिर बिहार के सीएम से इजाजत मांगी है। तेजस्वी यादव ने फिर कहा है कि बिहार सरकार अगर छात्रों को वापस बुलाने में असमर्थ और असहाय है तो कोटा से छात्रों को लाने की हमें इजाजत दी जाए। 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री जी से पुन: आग्रह है अगर सरकार छात्रों को वापस बुलाने में बिल्कुल असमर्थ और असहाय है तो कृपया मुझे अनुमति दीजिए हम लेकर आएंगे।सर्वविदित है भाजपा नीत बिहार सरकार पूर्णतः अक्षम है फिर इसमे शर्म की क्या बात है?ख़ाली ख़बरों की सर्जरी करने से छात्र और मज़दूर वापस नहीं आएंगे 


वहीं अगले ट्वीट में  उन्होनें लिखा कि 10 राज्यों ने अपने 25 हज़ार छात्रों को कोटा से वापस बुला लिया है लेकिन नीतीश जी को पता नहीं बिहार के भविष्य मासूम छात्र-छात्राओं से क्या दिक्कत है? क्या सिर्फ़ नीतीश जी को छोड़ बाक़ी मुख्यमंत्रियों को अपने प्रदेशवासियों की बेहद फ़िक्र है, नहीं है अथवा वो ज़्यादा विवेकशील है?


तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के साथ बिहार में सरकार बनी है फिर भी सरकार बच्चों को वापस उनके घर लाने में असमर्थ दिख रही है। जबकि अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्य के बच्चों को वापस लेकर आ रहे हैं। अब तक 10 राज्यों के 25 हजार छात्रों को कोटा से वापस लाया जा चुका है लेकिन बिहार सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर बिहार सरकार इतनी असहाय और असमर्थ है तो हमें इजाजत दें हम बच्चों को वापस लेकर आएंगे। 


बता दें कि विपक्ष की लाख घेरेबंदी के बावजूद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने फैसले से टस से मस नहीं हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि कोटा से बच्चों या फिर कहीं भी फंसे मजदूरों को वापस बिहार बिहार लाया जाता है तो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ लॉकडाउन टूट जाएगा जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ जाएगी। बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट में भी हाथ खड़े करते हुए कह दिया है कि बिहार सरकार बच्चों को वापस ला पाने में असमर्थ है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें