ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

तेजप्रताप को कोरोना वैक्सीन लगवाने से गुरेज नहीं, बोले.. पहले PM मोदी लगवा लें टीका

PATNA : कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में चल रही सियासत के बीच लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन लेने से क

तेजप्रताप को कोरोना वैक्सीन लगवाने से गुरेज नहीं, बोले.. पहले PM मोदी लगवा लें टीका
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में चल रही सियासत के बीच लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन लेने से कोई गुरेज नहीं है लेकिन शर्त यह है कि प्रधानमंत्री पहले कोरोना का टीका लगवा लें. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि पीएम मोदी अगर टीका लगवा लेते हैं तो वह भी उनके बाद तुरंत कोरोना वैक्सीन ले लेंगे.


लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अपने बयानों से विरोधियों को हमेशा चौकाते रहे हैं. पिछले दिनों तेज प्रताप यादव वृंदावन में थे लेकिन गुरुवार की शाम वह पटना लौट आए. पटना वापसी के बाद तेज प्रताप यादव ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला भी बोला. तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है.


आपको याद दिला दें कि कोरोना वैक्सीन को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सबसे विवादित तौर पर सामने आया था. उसके बाद देश भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ विपक्षी नेता और सत्ता पक्ष के लोग आमने-सामने हैं. विपक्ष के कई नेताओं का कहना है कि सरकार कोरोना वैक्सीन के ऊपर विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सबसे पहले सत्ता पक्ष के लोगों को टीका दिलवाएं. तेज प्रताप यादव ने भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि उनको वैक्सीन लगाने में कोई दिक्कत नहीं है. तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हैं

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें