ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दुष्कर्म की कम्प्लेन, स्वाति पटेल ने कनॉट प्लेस थाने में दर्ज करायी शिकायत

DELHI : अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ मिलकर चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले सांसद प्रिंस पासवान की मुसीबत बढ़ गई है। यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद प्रिंस रा

सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दुष्कर्म की कम्प्लेन, स्वाति पटेल ने कनॉट प्लेस थाने में दर्ज करायी शिकायत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ मिलकर चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले सांसद प्रिंस पासवान की मुसीबत बढ़ गई है। यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में कंप्लेन दर्ज कराई गई है। स्वाति पटेल ने दिल्ली के एक थाने में लिखित कंप्लेन दर्ज कराई है। स्वाति पटेल का आरोप है कि प्रिंस राज ने उसका यौन शोषण किया। स्वाति पटेल ने आरोप लगाया है कि मार्च 2020 में पहली बार सांसद प्रिंस राज ने उन्हें वेस्टर्न कोर्ट में बुला नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती खुदकुशी की भी कोशिश कर चुकी है। बहरहाल, जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी बारीकी से जांच की जा रही है। स्वाति पटेल के खिलाफ भी ब्लैकमेल करने की शिकायत दी गई थी। लिहाजा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


प्रिंस पासवान समस्तीपुर से सांसद हैं। रामविलास पासवान के भाई स्व. रामचंद्र पासवान बेटे प्रिंस ने अपने पिता की मौत के बाद लोकसभा उपचुनाव में समस्तीपुर से चुनाव जीता था। चुनाव के कि दौरान ही पीड़ित युवती पार्टी से जुड़ी थी। चुनाव के दौरान प्रिंस राज का स्वाति पटेल से परिचय हुआ था। चुनाव के बाद स्वाति दिल्ली आकर रहने लगी थी। आपको याद दिला दें की एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी स्वाति और प्रिंस के बीच रिश्तों को लेकर अपनी तरफ से कई बातें सामने रखी हैं। उन्होंने कहा है कि दोनों को समझाने की उन्होंने कोशिश की। दोनों के अपने-अपने तर्क हैं, दोनों की बात सुनने के बाद उन्होंने पुलिस में जाने को भी कहा था ताकि दोषी के ऊपर कार्रवाई हो सके। 


स्वाति पटेल का नाम उस वक्त फिर से सुर्खियों में आया जब चिराग पासवान ने अब पशुपति पारस को लिखे गए एक पुराने पत्र को ट्विटर पर शेयर किया था। इसके बाद स्वाति पटेल भी सामने आई बुधवार को उन्होंने मीडिया के जरिए अपने और प्रिंस राज के रिश्तो पर बेबाकी से हर बात रखी। स्वाति पटेल के खिलाफ प्रिंस राज ने पहले से संसद मार्ग थाने में ब्लैक मेलिंग का केस दर्ज करा रखा है। पुलिस इन दोनों पहलुओं की जांच में जुटी हुई है लेकिन एलजेपी के अंदर जारी मौजूदा खींचतान के बीच प्रिंस की मुश्किलें दुष्कर्म के इस आरोप ने बढ़ा दी हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें