ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर BJP का जोरदार हंगामा, नीतीश-तेजस्वी से की ये मांग

PATNA: आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर आज सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। बीजेपी ने सरकार पर वि

आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर BJP का जोरदार हंगामा, नीतीश-तेजस्वी से की ये मांग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर आज सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। बीजेपी ने सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया और कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा के बजाए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम वहां से उठकर चले गए।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज जिस तरह से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को लाठियों से पीटा गया, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। जब भारत सरकार उन्हें 4500 रुपया हर महीने दे रही है, जो हर राज्य को मिलता है। मध्य प्रदेश में साढ़े आठ हजार रुपया राज्य सरकार देती है, महाराष्ट्र में 5600 रुपए राज्य सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी सेविका को दिया जाता है लेकिन बिहार सरकार मात्र 1450 रुपए देती है। बिहार सरकार कम से कम आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को दस हजार रुपया मानदेय दे और इस तरह से लाठी बरसाना बंद करे।


उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर अंकुश लगा नहीं पा रही है और थाने के अंदर गोली मार दी जाती है लेकिन जो आवाज उठाते हैं उनपर अत्याचार और लाठीचार्ज और उनकी आवाज को दबाने का खेल सरकार खेल रही है,यह किसी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विपक्ष ने सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर जवाब मांगा लेकिन मुख्यमंत्री के साथ साथ उपमुख्यमंत्री भी उठकर चले गए। जनता की आवाज को दबाने का खेल विपक्ष स्वीकार नहीं करेगा।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें