ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर NDA और I.N.D.I.A आमने सामने, इस बार भी खेल बिगाड़ेंगे पप्पू?

PATNA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से एनडीए और इंडी गठबंधन आमने-सामने हैं। दोनों गठबंधन के दलों ने एक सीट प

रूपौली विधानसभा उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर NDA और I.N.D.I.A आमने सामने, इस बार भी खेल बिगाड़ेंगे पप्पू?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से एनडीए और इंडी गठबंधन आमने-सामने हैं। दोनों गठबंधन के दलों ने एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।


दरअसल, पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से विधायक रहीं बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्णिया सीट से जब जेडीयू से टिकट नहीं मिला तो वह आरजेडी की शरण में चली गईं थी। पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर लालू का खेल खराब कर दिया और पूर्णिया सीट से शानदार जीत दर्ज की।


लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद रूपौली की विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिसपर अब चुनाव होना है। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हार चुकी बीमा भारती को लालू ने फिर से रूपौली सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है। 


आगामी 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से एनडीए और इंडी गठबंधन आमने सामने हैं। दोनों गठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। गठबंधन के बड़े नेता चुनाव मैदान में उतर गए हैं और मतादाओं को गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। 


उधर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस सीट से उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तरह ही पप्पू यादव विधानसभा उपचुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यह सीट दोनों गठबंधन के लिए नाक का लड़ाई हो गई है। ऐसे में अगर पप्पू यादव किसी निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन देते हैं तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। देखने वाली बात होगी की रूपौली की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें