ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

RLJP ने केजरीवाल सरकार को बताया हिंदू विरोधी, श्रवण अग्रवाल बोले.. छठ के नाम पर राजनीति करना शर्मनाक

PATNA : दिल्ली सरकार के आईटीओ घाट पर छठ पूजा करने से रोकने के आदेश की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कड़ी निंदा की है. रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अगरवाल ने केजरीवाल सरकार

RLJP ने केजरीवाल सरकार को बताया हिंदू विरोधी, श्रवण अग्रवाल बोले.. छठ के नाम पर राजनीति करना शर्मनाक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दिल्ली सरकार के आईटीओ घाट पर छठ पूजा करने से रोकने के आदेश की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कड़ी निंदा की है. रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अगरवाल ने केजरीवाल सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रतिबंध लगाकर अरविंद केजरीवाल ने करोड़ों बिहारियों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. लोक आस्था के महापर्व छठ के नाम पर राजनीति करना बहुत ही शर्मनाक है. दिल्ली सरकार बिहारियों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है. 


रालोजपा प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में लाखों छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा करने के लिए इधर-उधर भटक रही हैं. लेकिन दिल्ली सरकार लोगों के लिए घाट का इंतजाम करने की बजाए उन्हें छठ पूजा करने से रोक रही है, जिससे बिहारवासियों में काफी रोष है. बिहार के लोग दिल्ली सरकार के इस कुकृत्य के लिए आम आदमी पार्टी को कभी माफ़ नहीं करेंगे. 


श्रवण अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए सवाल किया कि जब छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाटों की व्यवस्था की जा सकती है तो यही पूजा यमुना तट पर नहीं क्यों नहीं की जा सकती, जहां पर बहता पानी है. उन्होंने कहा कि नदी तट पर बहते पानी में खड़े होकर छठ पूजा करने की विधि है. उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को यमुना घाट पर छठ पूजा से रोकना उनकी धार्मिक आस्था का हनन है, जिसका रालोजपा पुरजोर विरोध करती है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें