ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

रालोजपा का RJD पर हमला, श्रवण अग्रवाल बोले.. जहरीली शराब के धंधेबाज हैं राजद नेता

PATNA : बिहार में शराब से हुई मौतों के लिए रालोजपा ने राजद को जिम्मेदार ठहराया है. राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आरजेडी पर आरोप लगाया है और कहा है कि उपचुनाव में करारी हार के

रालोजपा का RJD पर हमला, श्रवण अग्रवाल बोले.. जहरीली शराब के धंधेबाज हैं राजद नेता
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में शराब से हुई मौतों के लिए रालोजपा ने राजद को जिम्मेदार ठहराया है. राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आरजेडी पर आरोप लगाया है और कहा है कि उपचुनाव में करारी हार के बाद राजद के लोग शराब माफिया के जरिए राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने में लगें हुए हैं. तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेता और प्रवक्ता शराब माफियाओं के पक्ष में तर्क गढ़कर शराबबन्दी कानून को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राजद के कार्यकाल में जहरीली शराब से लेकर विदेशी शराब तक बनाने वालों और बेचने वालों के सिंडिकेट को लालू-राबड़ी सरकार का पूरी तरह तरह संरक्षण प्राप्त था. शराब फैक्ट्री से लेकर सभी ठेकों पर राजद के लोगों का कब्जा था. लगभग 10 हजार करोड़ के धंधे पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का कब्जा था. शराबबंदी से इनलोगों की कमर टूट गई. इस कारण बौखलाहट में राजद ने नेता बिहार में अवैध शराब कारोबारियों के साथ गठजोड़ कर जहरीली शराब का धंधा कर रहे हैं. 


रालोजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है. शराब माफिया और अफसरों के गठजोड़ पर सीधा प्रहार हो रहा है. बड़े-बड़े माफिया को पकड़ कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कानूनी कार्रवाई हो रही है. दोषियों को फांसी की सजा दी जा रही हैं, जिससे शराब माफियाओं में खौफ पैदा हुआ है. इस कारण राजद के नेता बेचैन होकर शराब माफियाओं के पक्ष में तर्क दे रहे हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें