ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

RJD छोड़कर आने वाले नेताओं को हैसियत का हुआ अंदाजा, JDU की बैठक में भी नहीं मिली एंट्री

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू में आने वाले नेताओं को अब अपनी हैसियत का अंदाजा हो रहा है. चुनाव के ठीक पहले आरजेडी के कई नेता पाला बदलकर जेडीयू में

RJD छोड़कर आने वाले नेताओं को हैसियत का हुआ अंदाजा, JDU की बैठक में भी नहीं मिली एंट्री
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू में आने वाले नेताओं को अब अपनी हैसियत का अंदाजा हो रहा है. चुनाव के ठीक पहले आरजेडी के कई नेता पाला बदलकर जेडीयू में शामिल हो गए थे. विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए आरजेडी के कई विधायकों ने भी जदयू का दामन थाम लिया था, लेकिन अब चुनाव खत्म होने के बाद इन नेताओं को जेडीयू में अपनी हैसियत के बारे में जमीनी हकीकत का एहसास हो रहा है.

 दरअसल आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल होने वाले पूर्व विधायक के चंद्रिका राय, महेश्वर प्रसाद यादव को आज पार्टी की राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की बैठक में शामिल होने का मौका नहीं मिला. यह सभी नेता प्रदेश कार्यालय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन इनका नाम बैठक में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट में शामिल नहीं था. चंद्रिका राय सबसे पहले जेडीयू कार्यालय की गेट से वापस लौट गए. महेश्वर प्रसाद यादव भी बैरंग वापस लौट गए. 

फर्स्ट बिहार ने इस बाबत जेडीयू के अधिकारिक सूत्रों से जब जानकारी ली तो मालूम पड़ा कि इन नेताओं के जेडीयू में शामिल होने के पहले राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद का गठन किया जा चुका था. क्योंकि इन नेताओं ने आरजेडी छोड़कर जदयू का दामन चुनाव के ठीक पहले थामा था. इसलिए इनका नाम परिषद या राज्य कार्यकारिणी की लिस्ट में शामिल नहीं हो सका. नतीजा यह हुआ कि आज हो रही महत्वपूर्ण बैठक में इन नेताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें