ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

RJD प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन कल: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे कार्यकर्ताओं से बातचीत

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। बुधवार यानी 22 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम दिन है। इस दिन लाल

RJD प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन कल: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे कार्यकर्ताओं से बातचीत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। बुधवार यानी 22 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम दिन है। इस दिन लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ेंगे और बातचीत करेंगे। 


पटना में आयोजित आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के दूसरे दिन लालू प्रसाद सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये जुड़ेंगे। इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे।  


गौरतलब है कि पटना के एक पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले दिन आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसका शुभारंभ किया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। कल यानी बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन है। 


कल के कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये लालू यादव कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। राजद को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए इसे लेकर जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे और पार्टी के विचारधारा से तमाम कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। इस दौरान आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई राजद नेता मौजूद रहेंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें