ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

RJD की वर्चुअल रैली के विरोध पर भड़के सुशील मोदी, बोले- लालू यादव को केवल सत्ता हथियाने से मतलब

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी के वर्चुअल रैली के विरोध के बाद पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव को गरीब मतदा

RJD की वर्चुअल रैली के विरोध पर भड़के सुशील मोदी, बोले- लालू यादव को केवल सत्ता हथियाने से मतलब
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी के वर्चुअल रैली के विरोध के बाद पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव को गरीब मतदाताओं की जान की कोई परवाह नहीं हैं उन्हें केवल सत्ता हथियाने से मतलब है। उन्होनें कहा कि जो लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध करते हुए साइकिल चलाने की फोटो पोस्ट करते हैं उन्हें समझना चाहिए कि इसमें बिना पेट्रोल-डीजल पर लाखों रुपये खर्च किए कम समय में लोगों से संवाद किया जा सकता है।


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद पूरी दुनिया में कामकाज का तरीका इस तरह बदला कि जीवन बचाना पहली प्राथमिकता हो गई, लेकिन लालू प्रसाद की पार्टी नई वास्तविकता को नकारते हुए  वर्चुअल संवाद का विरोध करती है। उन्हें गरीब मतदाताओं की जान से नहीं, केवल सत्ता हथियाने से मतलब है।बिहार सहित पूरे देश में जब कोरोना संक्रमण की चुनौती बनी हुई है, तब राजद कम खर्चीले और ज्यादा सुरक्षित वर्चुअल रैली के खिलाफ थाली पीट चुका है।


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के राज में बिहार रंक्तरंजित चुनाव के लिए बदनाम था। बैलेट से मतदान के उस दौर में चुनाव के दिन बूथ लूट की घटनाओं में भी लोगों की जान जाती थीं।चुनाव आयोग की सख्ती और ईवीएम से वोटिंग ने बिहार  का वह कलंक धो दिया।लालू प्रसाद ने उस ईवीएम का विरोध किया, जिससे गरीबों को वोट डालने के मौके मिले और राजद की तेज पिलायी लाठियां बूथ लूटने में विफल हो गयी।


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि आज वे उस वर्चुअल रैली का विरोध कर रहे हैं जिससे बिना पेट्रोल-डीजल पर लाखों रुपये खर्च किए कम समय में लोगों से संवाद किया जा सकता है।जो लोग पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए साइकिल चलाते हुए फोटो पोस्ट करते हैं वे वर्चुअल रैली का विरोध क्यों कर रहे हैं ?






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें