ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

RCP सिंह का खूंटा इतनी आसानी से नहीं निकलेगा, नीतीश से एक घंटे की मुलाकात के बाद ललन कैम्प में खामोशी

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदरखाने शह-मात का जो सियासी खेल चल रहा है उसमें शुक्रवार का दिन काफी खास साबित हुआ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में थे। दिल्ली में

RCP सिंह का खूंटा इतनी आसानी से नहीं निकलेगा, नीतीश से एक घंटे की मुलाकात के बाद ललन कैम्प में खामोशी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदरखाने शह-मात का जो सियासी खेल चल रहा है उसमें शुक्रवार का दिन काफी खास साबित हुआ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में थे। दिल्ली में बिहार बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बेटी के शादी समारोह में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। मौका भूपेंद्र यादव की बेटी के शादी का था लेकिन नीतीश और आरसीपी सिंह का साथ-साथ नजर आना जेडीयू के उन नेताओं को परेशान कर गया जो यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आरसीपी सिंह का खूंटा अब जल्द ही पार्टी से उखड़ने वाला है। 


दरअसल शादी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में आरसीपी सिंह बैठे थे। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। नीतीश कुमार के पास ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और आरसीपी सिंह के ठीक बगल में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मौजूद थे। इन सभी नेताओं की एक साथ कई तस्वीरें भी सामने आई। आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार जिस अंदाज में बातचीत कर रहे थे उसे देखने के बाद पार्टी के अंदर उनके विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। इतना ही नहीं आरसीपी सिंह के साथ नीतीश कुमार की अलग से तकरीबन घंटे भर मुलाकात हुई। नीतीश कुमार आरसीपी सिंह के आवास पहुंचे और वहां तकरीबन डेढ़ घंटे तक रहे। एक घंटे तक के दोनों नेताओं ने बंद कमरे में मुलाकात की इस दौरान में किन मुद्दों पर बातचीत हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 


पिछले दिनों जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के बीच सियासी बयानबाजी देखने को मिली थी। आरसीपी सिंह जिस तरह पार्टी में साइड लाइन किए गए हैं उसे देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि अब शायद उनका राज्यसभा रिन्यूअल होना मुश्किल होगा। लेकिन नीतीश कुमार से उनकी नजदीकियां देखकर विरोधियों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। सियासी जानकार मानते हैं कि आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बीच रिश्ते इतने खास है कि नीतीश चाहकर भी आरसीपी सिंह को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि दिल्ली दौरे के दौरान एक तरफ से ललन सिंह नीतीश के साथ नहीं दिखे वहीं आरसीपी सिंह साए की तरह उनके साथ मौजूद रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें