ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

तमिलनाडु में बिहारियों पर नहीं हुआ हमला, बोली राबड़ी देवी ... तेजस्वी यादव को बदनाम करना चाहती है BJP

PATNA: बिहार विपक्ष में बैठी बीजेपी सदन में लगातार तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही मार पिट को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है. वही बिहार की पूर्व मंत्री राबड़ी देवी ने इसपर अपनी प्रतिक्रि

तमिलनाडु में बिहारियों पर नहीं हुआ हमला, बोली राबड़ी देवी ... तेजस्वी यादव को बदनाम करना चाहती है BJP
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विपक्ष में बैठी बीजेपी सदन में लगातार तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही मार पिट को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है. वही बिहार की पूर्व मंत्री राबड़ी देवी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. बीजेपी देश में दंगा फैलाना का काम कर रही है. किसी भी झूटी घटना का अफवाह फैला कर बिहार को बदनाम करना चाहती है. 


राबड़ी देवी ने कहा कि तमिलनाडु में किसी तरह की घटना नहीं हुई है. बीजेपी बिहार और बिहार के लोगों को बदनाम करने के लिए लगातार बीजेपी षड्यंत्र करती है. तेजस्वी यादव जो बिहार के डिप्टी सीएम है वहां वे एक कार्यक्रम में गए थे और इसी को लेकर तेजस्वी यादव को बदनाम करने की नियत से बीजेपी वाले हो हल्ला कर रहे हैं.वही पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने और 2024 में एक बार फिर केंद्र में भी सत्ता बनने के बीजेपी नेताओं के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता और देश की जनता तय करेगी कि आखिर किसकी सरकार बनेगी.


वही विधानसभा में तमिलनाडु मामले को लेकर हंगामे के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां कोई हमला नहीं हुआ है. भाजपा वाले और मीडिया अफवाह फैला रही है. इस पर बीजेपी ने तेजस्वी को खुली चुनौती दे दी कि अगर हमले की बात गलत होगी तो वे सदन में खड़े होकर माफी मांगेगे. इस बीच तेजस्वी यादव के चार्टर प्लेन से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बर्थ डे का काट काटने जाने का मामला उठा. फिर तेजस्वी यादव औऱ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बीच बहस हुई. तेजस्वी ने कहा कि अडाणी के चार्टर प्लेन से नहीं गये थे. दोनों के बीच बहस के बाद भाजपा के विधायक वेल में आ गये.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें