ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज : पटना में पारस तो दिल्ली में चिराग ने रखा कार्यक्रम

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की आज पहली पुण्यतिथि है. पहली पुण्यतिथि के मौके पर आज पटना से लेकर दिल्ली तक में श्रद्धांजल

रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज : पटना में पारस तो दिल्ली में चिराग ने रखा कार्यक्रम
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की आज पहली पुण्यतिथि है. पहली पुण्यतिथि के मौके पर आज पटना से लेकर दिल्ली तक में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. रामविलास पासवान के भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आज पटना में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ा आयोजन किया है. 


पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं और उन्होंने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया है. इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. पार्टी के तमाम नेता इसमें लगे हुए हैं. पशुपति पारस की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में सूरजभान सिंह समेत राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तमाम सांसद भी शामिल होंगे.


उधर अपने पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर चिराग पासवान दिल्ली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. दिल्ली स्थित आवास पर आज पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाएगा. चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तमाम नेता दिल्ली में हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी समेत अन्य नेता इस वक्त दिल्ली में है. एक तरफ जहां पशुपति पारस पटना में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं तो वहीं चिराग दिल्ली में.


आपको बता दें कि चाचा पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान को रामविलास पासवान के पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है लेकिन चिराग आज पटना नहीं आ रहे हैं. उनकी तरफ से खुद दिल्ली में कार्यक्रम रखा गया है. 


पिछले दिनों चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी आयोजित की थी. पटना में आयोजित बरसी कार्यक्रम में चाचा पशुपति पारस समेत अन्य नेता पहुंचे थे. लेकिन इस बार उनकी पुण्यतिथि के मौके पर दोनों खेमों की तरफ से अलग-अलग आयोजन देखने को मिलेंगे. पटना में आयोजित होने वाले उनकी पुण्यतिथि समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद समेत अन्य नेताओं को पहुंचना है. इसलिए सबकी नजरें यही टिकी होंगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें