ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लालू के करीबी पूर्व MLC सुनील सिंह की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट, किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

PATNA: लालू के चहेते और राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLC सुनील कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किय

लालू के करीबी पूर्व MLC सुनील सिंह की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट, किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू के चहेते और राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLC सुनील कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। सुनील सिंह के घर पर पटना पुलिस ने नॉन बेलेबल वारंट का नोटिस चिपकाया है। बताया जाता है कि मामला 2005 का है जो धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।


बता दें कि बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मिमिक्री करने के बाद सुनील सिंह की सदस्यता चली गई थी। 420 के मामले में सुनील कुमार सिंह को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। आज उनके आवास पर वारंट का नोटिस चिपकाया गया है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है। जिसमें लेन-देन में हेराफेरी का आरोप सुनील सिंह पर लगा है। 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। अब किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।   


पटना सिटी न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री प्रतिमा कुमारी की अदालत ने वारंट जारी किया है। पटना शास्त्रीनगर स्थित कांति पैलेस अपार्टमेंट में रहने वाले महाराणा प्रताप सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के घर पर यह नोटिस चिपकाया गया है। पटना एसएसपी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें