ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...

पूर्व विधायक सुमित सिंह ने CM नीतीश से की अपील, जमुई और अंग क्षेत्र के किसानों को भी मिले फसल क्षतिपूर्ति का लाभ

PATNA: जदयू नेता और चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री से अपील की है कि फसल क्षतिपूर्ति का लाभ जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के किसानों को भी मिले। उन्ह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जदयू नेता और चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री से अपील की है कि फसल क्षतिपूर्ति का लाभ जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के किसानों को भी मिले। उन्होनें कहा कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस क्षेत्र के किसान मुआवजे से वंचित रह गये हैं। उन्होनें सीएम से इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेपर कर किसानों को उनका हक दिलाने की अपील की है।


सुमित सिंह ने कहा कि  पिछले दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बिहार के अधिकांश जिलों के किसानों की उम्मीदों पर तुषारापात हुआ है। उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह बारिश और ओलावृष्टि रबी फसलों के लिए जहर और किसानों के लिए कहर बनकर बरसी है। सम्पूर्ण बिहार में जबरदस्त क्षति हुई है, हमारे जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र में तो भयंकर नुकसान हुआ है। वैसे भी जमुई जिला एवं अंग क्षेत्र के किसान प्रकृति की दोहरी मार झेलने को विवश हैं, गर्मी की शुरुआत होते ही यह क्षेत्र भीषण सूखे का शिकार हो जाता है। रबी का फसल लगभग तैयार होने ही वाला था तो प्रकृति ने यह कुठाराघात कर दिया।


पूर्व विधायक ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जी की नीति रही है कि राज्य के संसाधनों पर सबसे पहला हक आपदा पीड़ितों का होता है। लिहाज़ा अंग क्षेत्र एवं समस्त जमुई जिला किसानों को पूर्ण रूप से फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रदान किया जाय। किसानों की पक कर तैयार फसलें पूरी तरह तबाह हो गयी हैं। किसानों के लिए यह भीषण विपदा की स्थिति है।


सुमित सिंह ने कहा कि पिछले पांच महीनों से जिस फसल की बुबाई, निकाई, गुड़ाई, पटवन, कीटनाशक छिड़काव, उर्वरक डालने, फसल की रखवाली, उससे पहले खेतों की जुताई आदि में उनकी मेहनत का फल उन्हें नहीं मिला। वहीं इसमें उनकी जो धनराशि खर्च हुई, उसका नुकसान अलग से हुआ। ऐसे में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि किसानों को पूरी एवं सर्वथा उपयुक्त फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रदान करे। यह सरकार का सबसे पहला उत्तरदायित्व है। नीतीश कुमार जी के न्याय के साथ विकास के दौर में किसानों को अवश्य उनका हक़ मिलेगा, इसका मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें