ब्रेकिंग
दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव

नहीं गलेगी INDIA की दाल, NDA के साथ हैं नीतीश, पटना में लग गया डबल इंजन की सरकार का पोस्टर

PATNA: 04 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए। बीजेपी को 240 सीटें मिलीं है। वही एनडीए की बात करें तो 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश क

नहीं गलेगी INDIA की दाल, NDA के साथ हैं नीतीश, पटना में लग गया डबल इंजन की सरकार का पोस्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 04 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए। बीजेपी को 240 सीटें मिलीं है। वही एनडीए की बात करें तो 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसे लेकर राजधानी पटना बैनर और पोस्टरों से पट गया है। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं। इंडिया गठबंधन की दाल नहीं गलने वाली। डबल इंजन की सरकार का बैनर और पोस्टर पटना में लग गया है। 


चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही आदर्श आचार संहिता भी हटा ली गयी है। जिसके बाद पटना में पोस्टर लगाया जा रहा है। पटना के कोतवाली थाने के सामने बड़ा सा बैनर लगाया गया है जिसमें नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की फोटो को लगाया गया है। बैनर पर यह लिखा गया है कि डबल इंजन सरकार, दोगुनी रफ्तार..तीसरी बार फिर मोदी सरकार..मोदी जी और नीतीश जी को हैट्रिक की बधाई..इस तरह के बैनर पोस्टर पूरे पटना में लगाया गया है। पटना के मुख्य चौक चौराहे पर इस तरह के बैनर पोस्टर लगे हुए हैं जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।  


बता दें कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में पहुंचकर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आज शाम 4 बजे NDA के घटक दलों की भी बैठक होगी। जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें