ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना : आधी रात को मछुआरों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए वजह

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर आधी रात को लोगों की मदद करते दिखे हैं। वे कभी देर रात निरिक्षण के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं तो कभी सड़कों पर गरीबों में कंबल बांटने चले जाते ह

पटना : आधी रात को मछुआरों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए वजह
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर आधी रात को लोगों की मदद करते दिखे हैं। वे कभी देर रात निरिक्षण के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं तो कभी सड़कों पर गरीबों में कंबल बांटने चले जाते हैं। कल यानी गुरुवार की देर रात तेजस्वी यादव हड़ताली मोड़ के पास स्थित मछली मार्केट पहुंचे और वहां के मछुआरों से बातचीत की। जिन मछुआरों की दूकान तोड़ दी गई थी तेजस्वी ने उनके लिए पक्की दूकान की व्यवस्था करा दी। 



दरअसल, पिछले दिनों पटनामें जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तभी कई मछुआरों की दूकान तोड़ दी गई थी। इसके बाद से इनका रोज़गार भी खत्म हो गया था। जैसे ही डिप्टी सीएम को इस बात की जानकारी मिली वे आधी रात में ही हड़ताली मोड़ पहुंच गए और मछुआरों से बातचीत की। उन्होंने तुरंत सभी को पक्की दूकान दिलाई और कहा कि अब आपको कोई नहीं हटाएगा। 



ये पहली बार नहीं है जब तेजस्वी यादव गरीबों की मदद के लिए आधी रात को सड़कों पर दिखे हों। इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने गरीबों में कंबल बांटे थे। मंगलवार की देर रात वे सड़क पर निकले और देखा कि कई गरीब ऐसे हैं जो बिना छत और बिना कंबल के ठंड में सो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत गरीबों के बीच कंबल बंटवाया और उनके रहने की भी व्यवस्था कर दी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें