ब्रेकिंग
नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

पटना पहुंचने पर बोले चिराग, सरकार की कुव्यवस्था और कुनितियों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे

PATNA: LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना पहुंचे। मां रीना पासवान और पूरे परिवार के साथ चिराग पासवान लंबे समय के बाद पटना आए हैं। पटना एयरपोर्ट

पटना पहुंचने पर बोले चिराग, सरकार की कुव्यवस्था और कुनितियों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना पहुंचे। मां रीना पासवान और पूरे परिवार के साथ चिराग पासवान लंबे समय के बाद पटना आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चिराग पासवान ने बताया कि बिहार सरकार की कुनितियों के खिलाफ आगामी 15 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान महामहिम राज्यपाल से मिलेंगे और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग करेंगे।  


मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि अब लंबे समय तक पटना में रुकना है। मेरी एक लंबी लड़ाई है और नया आंदोलन है जिसका आगाज वे 15 फरवरी से करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि परिवार साथ रहे। क्यों कि फैमिली से मिलने दिल्ली जाना होता था। इसलिए पूरा परिवार आज पटना आ गये हैं। 


लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से उन्होंने वादा किया है कि आगामी 15 फरवरी को मौजूदा सरकार की कुव्यवस्था और कुनितियों के खिलाफ वे सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि पहली लाठी चलेगी तो चिराग पासवान खुद अपने सिर पर लेगा। मैं लाठी खाने से नहीं डरता और ना ही पानी की बौछार से डरता हूं।


चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता जी भी दो बार बिहार बचाओं यात्रा पर निकले थे। दोनों बार उन्होंने बिहार सरकार के कुनितियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया था। उन्ही की नक्शे कदमों पर आज वे बिहार को बचाने के लिए निकले हैं।


नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि शराबबंदी में एक के बाद एक लोगों की मौंते शराब पीने से हो रही है। छोटी-छोटी बच्चियों के देह व्यापार में जबरन घसीटा जा रहा है। शिक्षकों, छात्रों, वार्ड सचिवों पर लाठियां बरसायी जा रही है। ममता और आशा कार्यकर्ता भी परेशान हैं।


19 लाख रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार रोजगार के मामले में फेल है। अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रावासों को जबरन खाली कराया गया है। इसी मुद्दे को लेकर आगामी 15 फरवरी को वे महामहिम से मिलने की कोशिश करेंगे और लिखित ज्ञापन सौंपेंगे और यह मांग करेंगे कि इन तमाम चीजों को मद्देनजर रखते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाए।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें