ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

‘बोलने और सपना देखने में क्या लगता है, पहले जमानत तो बचा लें’ तेजस्वी के दावे पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि देश में इस बार एनडीए की नहीं बल्कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रहा है। तेजस्वी के इस दावे पर बीजेपी ने प

‘बोलने और सपना देखने में क्या लगता है, पहले जमानत तो बचा लें’ तेजस्वी के दावे पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि देश में इस बार एनडीए की नहीं बल्कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रहा है। तेजस्वी के इस दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोग पहले दो फेज में जिन सीटों पर चुनाव हुए वहां जमानत तो बचा लें उसके बाद सरकार बनाने की बात करें।


तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में मजाक नही हो रहा है। तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद बिहार में 15 साल तक मजाक ही किए थे। यह देश लोकतंत्र से चलता है और यह किसी परिवार का गुलाम नहीं है। लालू प्रसाद ने 15 साल तक बिहार के साथ क्या किया है उसे बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है।


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को खाना दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से जोड़ने का काम किया लेकिन तेजस्वी यादव को अगर ज्ञान नहीं है तो ज्ञान अर्जित कर लें। बोलने और सपना देखने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। जो पहला दो फेज का चुनाव हुआ है उन सीटों पर जमानत बचा लें यही काफी है।


बता दें कि तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा था कि इन लोगों से बिहार चल नहीं रहा है और पगड़ी उतर नहीं रही है। इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पूरा देश में इस बार जनता चुनाव लड़ रही है और जनता की जीत तय है। तेजस्वी ने कहा है कि NDA की चार सौ पार वाली फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है और नरेंद्र मोदी डिप्रेशन में चले गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें