ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

नीतीश ने जो बोया वही काट रहे, कांग्रेस बोली.. महागठबंधन से दगाबाजी का रिटर्न BJP से मिल रहा

PATNA : विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रुख के कारण जनता दल यूनाइटेड के कई उम्मीदवारों की हार हुई. राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी के रवैये को लेकर जमकर गुस्सा फूटा और अब कांग्रे

नीतीश ने जो बोया वही काट रहे, कांग्रेस बोली.. महागठबंधन से दगाबाजी का रिटर्न BJP से मिल रहा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रुख के कारण जनता दल यूनाइटेड के कई उम्मीदवारों की हार हुई. राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी के रवैये को लेकर जमकर गुस्सा फूटा और अब कांग्रेस भी जेडीयू के इसी जले पर नमक छिड़क रही है. कांग्रेस ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जो बोया है वही काट रहे हैं.


बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ जो दगाबाजी की, उसी का रिटर्न आज उन्हें बीजेपी से मिल रहा है. मदन मोहन झा ने फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार ने कभी महागठबंधन छोड़ते वक्त गठबंधन धर्म को नहीं निभाया था और आज बीजेपी के ऊपर वह गठबंधन नहीं निभाने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन दूसरे पर आरोप लगाने से पहले नीतीश कुमार को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.


जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के मुद्दे पर मदन मोहन झा ने कहा कि ये नीतीश कुमार की पार्टी का निजी मामला है. वहीं राज्य में महागठबंधन द्वारा मध्यावधि चुनाव होने के मामले पर मदन मोहन झा ने सहमती जताई. उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए सत्ता में बैठे दलों के बीच तालमेल अच्छा होना बहुत जरूरी है, जो कि अभी नहीं दिख रहा है तो ऐसे में मध्यावधि चुनाव के आसार बढ़ गए हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें