ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

नीतीश कुमार PM पद पर ठोकेंगे दावेदारी! JDU प्रदेश कार्यालय में लगाए गए नए पोस्टर ने उठाए कई सवाल

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कई बार कहे हैं कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और उन्हें पीएम बनने का कोई शौक नहीं है. लेकिन इसके बाद भी

नीतीश कुमार PM पद पर ठोकेंगे दावेदारी! JDU प्रदेश कार्यालय में लगाए गए नए पोस्टर ने उठाए कई सवाल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कई बार कहे हैं कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और उन्हें पीएम बनने का कोई शौक नहीं है. लेकिन इसके बाद भी JDU के प्रदेश कार्यालय में लगाया गया एक नया पोस्टर कई सवाल खड़े कर रही है. 


बता दें इस वक्त जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में लगाया गया एक नया पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है.  यह नया पोस्टर आंध्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत नारायण मंडल द्वारा लगाया गया है. बता दे इस पोस्टर में लिखा गया है, 2024 आ रही है जनता की सरकार, लेकिन इस पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत JDU के कई वरिष्ठ नेताओं की फोटो है. लेकिन इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर काफी अहम है. 


मालूम हो कि राज्य के CM नीतीश कुमार नौ महीने पहले पिछले 9 अगस्त 2022 से BJP से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए. इसके बाद वे BJP को हराने के लिए लगातार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. उस वक्त से CM नीतीश ने यह साफ कर दिया है कि मुझे PM बनने का कोई शौक नहीं है. लेकिन JDU के कार्यकर्ताओं द्वारा इस मुद्दे पर लगातार पोस्टर बैनर या बयान बाजी चलती रहती है कि नीतीश कुमार PM पद के दावेदार हैं.


बता दे कि पोस्टर के जरिए कई बार नीतीश कुमार को PM पद का दावेदार बनाया गया है. लेकिन नीतीश कुमार ने हर बार खारिज कर दिया और कहा कि मुझे BJP को परास्त करना है और सभी विपक्षी को एकजुट करना है मुझे PM बनने का कोई शौक नहीं है. लेकिन अब कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया गया यह पोस्टर कुछ और ही बात बयां कर रही है.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें