ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

नीतीश कुमार बोले- हम काहे के लिए रहेंगे पीएम मैटेरियल, आज ही उपेंद्र कुशवाहा ने बताया था पीएम पद का दावेदार

PATNA : रविवार को ही जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल करार दिया था. लेकिन रविवार की शाम जब नीतीश पटना पहुंचे

नीतीश कुमार बोले- हम काहे के लिए रहेंगे पीएम मैटेरियल, आज ही उपेंद्र कुशवाहा ने बताया था पीएम पद का दावेदार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : रविवार को ही जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल करार दिया था. लेकिन रविवार की शाम जब नीतीश पटना पहुंचे तो पीएम मैटेरिलय के सवाल पर असहज हो गये. पत्रकारों ने जब बार बार पूछा तो बोले-हम काहे के लिए रहेंगे पीएम मैटेरिटल.


नीतीश कुमार दो दिनों के दिल्ली दौरे के बाद रविवार की देर शाम पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर ही पत्रकारों से बात की. सवाल पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें पीएम मैटेरिलय यानि पीएम पद का दावेदार बताया है. नीतीश पहले तो सवाल टालते रहे लेकिन जब बार बार यही सवाल आया तो उन्होंने कहा कि वे पीएम पद के दावेदार नहीं हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. उन्हें उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान की जानकारी दी गयी कि जिसमें कुशवाहा ने जेडीयू को एक नंबर की पार्टी बनाकर नीतीश को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने का दावा किया था. नीतीश बोले-अरे चलिये, इ सब होता रहता है लेकिन हम सबको कोई दिलचस्पी नहीं है इन चीजों में. हम अपना काम कर रहे हैं. 



गौरतलब है कि रविवार को ही जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल यानि प्रधानमंत्री पद के योग्य दावेदार हैं. कुशवाहा ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी नेता में जो गुण होना चाहिये वे तमाम गुण नीतीश कुमार में हैं. हालांकि वे नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की बात नहीं कह रहे हैं, जेडीयू एनडीए में है औऱ एनडीए के नेता फिलहाल नरेंद्र मोदी ही हैं. लेकिन नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने योग्य हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें