ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

नीतीश की पार्टी में आने के बाद बोले अशफाक..अब 90 फीसदी मुस्लिम वोट RJD के बजाय JDU को मिलेगा

PATNA: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह

नीतीश की पार्टी में आने के बाद बोले अशफाक..अब 90 फीसदी मुस्लिम वोट RJD के बजाय JDU को मिलेगा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। सीमांचल में इसे आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद अशफाक करीम ने कहा कि नीतीश कुमार जी भाजपा के साथ हैं लेकिन भाजपा के साथ रहते हुए भी जिस तरह से उन्होंने अकलियतों को आगे बढ़ाने का काम किया है उनसे पूरा मुस्लिम समाज खुश है खासकर युवाओं में खुशी देखी जा रही है। 90% वोट मुस्लमान राजद को देता था अब वो 90% मुसलमान वोट जदयू को देगा। बिजली और सड़क के क्षेत्र में नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है। नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम बिहार में हुआ है इसके लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं। 


अशफाक ने कहा कि मेरी जो इच्छा थी वह पूरी हो चुकी है अब जो भी मिला है और मिलेगा वह बोनस है। बता दें अशफाक करीम ने राजद का दामन छोड़ जेडीयू में शामिल हो गये हैं। जिलेभर के करीब 45 नेताओं ने आज जेडीयू की सदस्यता हासिल की। जेडीयू में शामिल होने के बाद अशफाक करीम ने कहा कि जातीय जनगणना में कहा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी उसे उतनी हिस्सेदारी मिलेगी। उसके बावजूद राष्ट्रीय जनता दल ने 26 सीट में से सिर्फ दो सीट मुस्लिम समाज के लोगों को दिया। राज्य में मुसलमानों की 18 फीसदी आबादी है और उसका 90 फीसदी वोट मिलता है। ये हकमारी है और इसे किसी को बर्दाश्त नही करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ हैं लेकिन भाजपा के साथ रहते हुए भी जिस तरह से उन्होंने अकलियत को आगे बढ़ने का काम किया है उससे युवा काफी खुश हैं। जो 90 फीसदी वोट मुस्लमान उधर देते थे अब वह वोट जदयू को मिलेगा। बिजली के क्षेत्र में सड़क के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है इसलिए उनको धन्यवाद देता हूं। मेरी जो जो इच्छा थी वह पूरी हो चुकी है। अब जो भी मिला है और मिलेगा वह बोनस है। मेरी ज्यादा कुछ इच्छा नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें